दमयंती नगर: अभाना में शॉर्ट सर्किट से खेत में आग, 20 एकड़ नरवाई जली, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
दमोह–जबलपुर मार्ग के अभाना गांव मे गुरुवार शाम करीब 5 बजे बिजली लाइन के जॉइंट में शॉर्ट सर्किट से खेत में आग लग गई। आग से करीब 20 एकड़ की नरवाई जल गई। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। पीड़ित कमांडर अब्दुल हमीद खान ने बताया कि उनकी 4 एकड़ सहित आसपास के खेतों की नरवाई भी जल गई। पीड़ित ने विद्युत विभाग से स्थाई समाधान की मांग की।