कवर्धा: राजानवागांव में शराब के नशे में स्वयं की साइकिल से गिरकर व्यक्ति हुआ गंभीर रूप से घायल, बोडला अस्पताल में भर्ती
मामला 04 फरवरी को भोरमदेव थाना क्षेत्र का है। जहा ग्राम राजानवागांव में शराब के नशे में स्वयं की सायकिल से गिरकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको डायल 112 टीम के आरक्षक और चालक ने खून से लथपथ हालत में इलाज के लिए बोडला के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती किया है।जहा घायल व्यक्ति का अस्पताल में इलाज जारी है।