कवर्धा: ग्राम बिपतरा में कई एकड़ गन्ने की फसल में लगी भीषण आग, दमकल की टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग पर पाया काबू
मामला 04 फरवरी को पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बिपतरा का है। जहा कई एकड़ गन्ने की फसल में भीषण आग लग गई। जिसके चलते किसानों को लाखो रुपए का नुकसान हुआ है।इधर मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पा लिया है।