बागपत: मितली गांव में आवास विवाद, पीड़ित ने दबंगों पर कब्जा करने का लगाया आरोप
बागपत तहसील क्षेत्र के मितली गांव निवासी सुशील कुमार ने शनिवार को करीब दोपहर 1:30 बजे तहसील पहुंचकर शिकायती पत्र सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित का कहना है कि वर्ष 2007 में उन्हें एक आवास आवंटित किया गया था और तभी से वह उस पर काबिज हैं। उनका आरोप है कि गांव के कुछ दबंग लोग दबंगई दिखाते हुए उस संपत्ति को हड़पने का प्रयास कर रहे हैं। सुशील कुमार का क