पिपरई: धर्मांतरण और दुष्प्रेरण मामले में जस्सी किन्नर गिरफ्तार, रैकेट की जांच तेज
पिपरई थाना क्षेत्र में धर्मांतरण, दुष्प्रेरण और नाबालिग बालिकाओं के शोषण से जुड़े संवेदनशील मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस प्रशासन ने शनिवार को दोपहर लगभग 2:30 बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में गठित विशेष जांच टीम ने मुख्य आरोपी जस्सी किन्नर को भोपाल के सीहौर बायपास से गिरफ्तार कर लिया है।