गुना में एबी रोड पर यातायात पुलिस ने दूसरे राज्यों से आने वाली लंबी दूरी की ओवरनाइट 80 यात्री बसों की 2, 3 दिसंबर 2025 की रात 11 से सुबह 3 बजे तक चेकिंग की। 3 दिसंबर शाम को यातायात थाना प्रभारी अजय प्रताप कुशवाहा ने कहा, दो ड्राइवर शराब के नशे में मिले, जिन पर ड्रिंक एंड ड्राइव की कार्यवाही की गई। यात्रियों की सुरक्षा यातायात नियमो के पालन की हिदायद दी गई।