गुलाबगंज: गुलाबगंज मे विद्याभारती द्वारा संचालित सरस्वतीशिशुमंदिर की हाई स्कूल स्तर का विद्यालय हुआ प्रारंभ विधायक हुए शामिल...
विद्या भारती, मध्य भारत प्रांत द्वारा संचालित तथा सरस्वती विद्या प्रतिष्ठान से संबद्ध नूतन हाई स्कूल, गुलाबगंज के शुभारंभ किया गया। गुरुवार दोपहर 2 बजे आयोजित इस कार्यक्रम के अवसर पर मोहनलाल गुप्ता समिति अध्यक्ष, निखिलेश माहेश्वरी, डॉ. शिरोमणि दुबे भोपाल से इस कार्यक्रम मे शामिल हुए। मुख्य अतिथि के रूप में विदिशा गुलाबगंज के विधायक मुकेश टंडन भी शामिल हुए।