शाहजहांपुर। बिजलीपुरा स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर रविवार को महर्षि कश्यप और श्रृंगवेरपुर के राजा निषादराज गुह्य की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में सपाईयों ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।