अशोकनगर की शंकर कॉलोनी निवासी 18 वर्षीय युवक पवन लोधी, हरिओम लोधी 16 साल एवं आर्यन अहिरवार अपने घर से बांसाखेड़ी गये हुए थे। तभी बांसाखेड़ी के पास बाइक अनियंत्रित होकर फिसलने से बाइक सवार तीनों घायल हो गये। घटना के बाद उपचार हेतु जिला अस्पताल लेकर आए जहां पर इलाज चल रहा है।