सांगानेर: जयपुर हनीट्रैप ब्लैकमेल कांड में दोनों आरोपी गिरफ्तार, पुलिस को दिए अलग-अलग बयान
जयपुर। आईटी बिजनेसमैन से हनीट्रैप-ब्लैकमेल के आरोप में गिरफ्तार लड़की और उसके बॉयफ्रेंड ने पुलिस को अलग-अलग बयान दिए। आरोपी युवक ने बताया कि बिजनेसमैन को ठगने के बाद लड़की ने उसके भी निजी फोटो-वीडियो सेव कर उसे ब्लैकमेल किया, दबाव में वह भी साथ हो गया।