बेरमो: बेरमो में दलित गर्भवती की हत्या पर भाजपा का हमला, कोयला माफिया और कांग्रेस विधायक पर मिलीभगत का आरोप
Bermo, Bokaro | May 31, 2026 बेरमो में दलित गर्भवती महिला की पीट-पीट कर हत्या के मामले में भाजपा ने राज्य सरकार को घेरा। रविवार को डेढ़ बजे प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता कर भाजपा प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने कोयला माफियाओं और एक कांग्रेस विधायक की मिलीभगत से हत्या कराने का आरोप लगाया।