बिसौली: बिसौली नगर में बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर विचार समिति ने बाबा साहेब के 134वें जन्मोत्सव कार्यक्रम का किया आयोजन
Bisauli, Budaun | Apr 18, 2025 जिस तरह से बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का 134 वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से पूरे देश में मनाया जा रहा है। वहीं आज शुक्रवार को 2:00 बजे करीब बिसौली नगर के नगर पालिका परिसर में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर विचार समिति द्वारा बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के 134 वें जन्मोत्सव के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।