जांजगीर: फसल पर असर न होने से किसान ने कीटनाशक चखा, हालत बिगड़ी, जिला अस्पताल में उपचार जारी
जांजगीर-चांपा के मुरलीडीह गांव में एक किसान ने कीटनाशक दवा चखने से तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। किसान राम खिलावन लहरे ने धान की फसल में भूरा महो बीमारी से बचाव के लिए खोखरा गांव की दुकान से 505 कीटनाशक खरीदा था। दवा का असर नहीं दिखने पर उसने खुद चखकर उसकी गुणवत्ता जांचने की कोशिश की। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई।