नवाबगंज: बाराबंकी के शालिमार पैराडाइज में करोड़ों की चोरी, गिरफ्तार ड्राइवर की पत्नी ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की अपील की
बाराबंकी की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली शालिमार पैराडाइज सोसाइटी में एक हाई-प्रोफाइल चोरी का मामला सामने आया है। सोसाइटी के विला सी-5 में रहने वाले अजय बघेल के आवास से करोड़ों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी हो गई थी। इस मामले में अजय बघेल के ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया है।