जरीडीह: तांतरी HP पेट्रोल पंप के पास अज्ञात हाइवा वाहन के चपेट में आने से पिकअप वैन व बाइक में हुई टक्कर,बाइक सवार हुए घायल
Jaridih, Bokaro | Mar 23, 2024 बोकारो जिले के जरीडीह थाना क्षेत्र के जैनामोड फुसरो मुख्य मार्ग के तांतरी एचपी पेट्रोल पंप के पास देर रात अज्ञात हाइवा वाहन की चपेट में आने से बाइक और पिकअप वैन में टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. वही पिकअप वैन में सवार चालक और उपचालक लगभग 2 घंटा गाड़ी में ही फंसे रह गए ग्रामीणों के द्वारा काफी कोशिश के बाद निकाला गया।