जरीडीह: होली को लेकर जरीडीह थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न
Jaridih, Bokaro | Mar 20, 2024 होली को लेकर जरीडीह थाना परिसर में थाना प्रभारी अमित कुमार रॉय के नेतृत्व में शांति समिति की बैठक का हुआ आयोजन। जरीडीह सीओ प्रणव ऋतुराज ने की बैठक की अध्यक्षता। बैठक में मुख्य रूप से जरीडीह बीडीओ जयपाल महतो व सर्किल इंस्पेक्टर मुकेश कुमार पांडेय शामिल हुए। होली पर हुड़दंग मचाने वालों पर कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया गया।