पटोरी: पटोरी में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, फोरलेन निर्माण स्थल पर मची अफरा-तफरी
समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन ताजपुर-बख्तियारपुर फोरलेन पर एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। चकसाहो एवं नंदिनीके सीमावर्ती मा सीता स्कूल के सामने अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को इलाज के लिए पटोरी अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया।