गुनौर: पीएम आवास की सूची पर विवाद, देर रात 40-50 लोग रोजगार सहायक के घर पहुंचे, जिला पंचायत में भी शिकायत
Gunnor, Panna | Jul 31, 2026 -: गुनौर जनपद की ग्राम पंचायत पूरेना मै प्रधानमंत्री आवास योजना (सूची) को लेकर पंचायत में विवाद गहरा गया है। जानकारी के अनुसार, देर रात करीब 40 से 50 लोग रोजगार सहायक रामरूप पटेल के घर पहुंच गए और उनके घर ना मिलने पर परिवार के साथ गाली-गलौज करते हुए सूची को लेकर नाराजगी जताई।