चंदौसी: चंदौसी क्षेत्र में सुबह से हो रही लगातार भूसालाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, सड़कों पर भरा पानी, फसलों को होगा फायदा
चंदौसी तहसील क्षेत्र में रविवार सुबह 10 बजे से लगातार मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। शाम 5 बजे तक हुई तेज बारिश से गांव, शहर, गली और मोहल्लों में जलभराव की स्थिति बन गई। अकरौली, मानकपुर, रसूलपुर, कैली, बनियाखेड़ा, भुलावई गोपालपुर और देवरखेड़ा समेत कई गांव में बारिश से प्रभावित रहे। सड़कों पर पानी भरने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया और वाहन चालक धीमें चल रहे है