होशंगाबाद नगर: मालाखेड़ी रोड पर नशे में दो युवकों ने एक युवक को पीटा, वीडियो आया सामने
मालाखेड़ी रोड स्थित पांच बंगला के सामने नशे की हालत में गुरुवार शुक्रवार दरमियानी रात को दो युवकों ने नशे की हालत में एक अन्य युवक से लात घूंसे से मारपीट कर दी मारपीट का वीडियो शुक्रवार सुबह 7 बजे सामने आया है, वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दो युवक नशे की हालत में अन्य युवक जो कि नशे में था मार रहे है इसी बीच एक अन्य युवक भी बीच बचाव के लिए मौके था।