कटनी नगर: नो-एंट्री में ट्रक घुसाना पड़ा महंगा, माधवनगर पुलिस ने दो चालकों पर लगाया ₹10 हजार का जुर्माना
कटनी। शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर अंकुश लगाने के लिए माधवनगर पुलिस ने कार्रवाई की है। नो-एंट्री के दौरान प्रतिबंधित क्षेत्र में ट्रक लेकर प्रवेश करने वाले दो चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस ने दोनों ट्रक चालकों पर 5-5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।