बड़ौत: बड़ौत में हिस्ट्रीशीटर वरुण को गोली मारने वाले के खिलाफ कार्रवाई और उसके पिता की रिहाई की मांग को लेकर हुई पंचायत
Baraut, Bagpat | Jun 10, 2026 बड़ौत में हिस्ट्रीशीटर वरुण लुहारी को सड़क पर गिरे हुए गोली मारने वाले आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने व उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग और वरुण के पिता मास्टर बाबूराम की रिहाई को लेकर बुधवार शाम करीब 4 बजे देशखाप चौधरी सुरेन्द्र सिंह के यहां पंचायत आयोजित हुई। जिसमे सीओ व एसडीएम बड़ौत पुलिस फ़ोर्स के साथ पहुंची और पंचायत को सही कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।