होशंगाबाद नगर: जिला प्रशिक्षण केंद्र में वर्धमान फैब्रिक्स ने जिला अस्पताल को 600 बेडशीट व तकिये के कवर दिए, विधायक रहे उपस्थित
जिला प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. सीताशरण शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर वर्धमान फैब्रिक्स बुदनी द्वारा अपनी कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी पहल के तहत जिला चिकित्सालय नर्मदापुरम को 600 बेडशीट एवं पिलो कवर प्रदान किए गए। इस सराहनीय सहयोग से अस्पताल में भर्ती मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।