जमुई: ज़िले के विभिन्न जगहों पर DM ने कीचड़ में उतरकर धान रोपनी का लिया जायजा, खुद भी रोपे धान
Jamui, Jamui | Aug 15, 2024 जिले में 100 फीसद धान की रोपनी संभव हो इसके लिए जिलाधिकारी राकेश कुमार अपने लाव- लश्कर के साथ जिले में धान रोपनी का जायजा लेने निकल पड़े। इस दौरान सिकंदरा और अलीगंज प्रखंड के अलग-अलग जगहों पर हो रहे धान की रोपनी का कीचड़ में उतरकर जायजा लिए।।साथ ही मजदूरों के साथ खुद भी धान रोपने लगे।