उज्जैन शहर: भीषण गर्मी को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, लू से बचाव के लिए अस्पताल में विशेष वार्ड तैयार
जिले में तापमान लगातार 40 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में इसके और बढ़ने की आशंका जताई है। भीषण गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है और जिला चिकित्सालय सहित अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर लू से बचाव को लेकर विशेष वार्ड तैयार किए गए