जगाधरी: त्रिकोणी चौक से एक युवक को देसी कट्टे के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार कोर्ट में पेश कर भेजा जेल
बुढ़िया चौकी इंचार्ज अजय ने जानकारी देते बताया कि सूचना मिली थी एक लड़का त्रिकोणी चौक के पास वारदात की फिराक में घूम रहा है। मौके से केसर नगर के रहने वाले अंकित नामक युवक को गिरफ्तार किया है। जिससे देसी कट्टा बरामद हुआ है। जिसके बाद मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश कर आगामी कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है।