जगाधरी: जोगिंदर नगर में मकान के ऊपर से गुजरती हाई वोल्टेज तारों के शॉर्ट सर्किट के चलते मकान में बिजली के उपकरण जले
जोगिंदर नगर में मकान के ऊपर से गुजरी हाई वोल्टेज की तारों में अचानक से शॉर्ट सर्किट होने के कारण नीचे बने मकान के अंदर अचानक से बिजली के उपकरण अपने आप जल गए। जिस घर के अंदर पूरी तरह से धुआं हो गया और मकान की दीवारें भी चटक गई। जिसको लेकर सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटी।वही मलिक ने मुआवजे की मांग की है।