बिंदकी: जजमोईया और पूरे राहत अली गांव में नगदी व जेवर सहित लाखों रुपए की संपत्ति चोरी, पुलिस को दी गई सूचना
फतेहपुर जनपद के थाना चांदपुर क्षेत्र के जज मोईया व पूरे राहत अली दो अलग-अलग गांव में शुक्रवार तथा शनिवार की मध्य रात को चोरी हो गई। जजमोईया गांव में रतीराम प्रजापति के घर में तथा पूरे राहत अली गांव में भूपेंद्र कुमार के घर में नगदी व जेवर सहित लाखों रुपए की संपत्ति चोरी हुई। शनिवार की सुबह 5 बजे चोरी की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची।