विदिशा नगर: सामुदायिक भवन के रास्ते पर अवैध कब्जा, रहवासियों में आक्रोश
शहर के करैयाखेड़ा रोड वार्ड नंबर 34 में सामुदायिक भवन के सामने सड़क पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक कॉलोनाइजर ने रास्ते पर कब्जा कर लिया है, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है।सोमवार दोपहर 2 बजे पार्षद प्रतिनिधि राजेश लोधी और स्थानीय रहवासियों ने कलेक्टर को लिखित शिकायत सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।