बेंगाबाद: माधवाडीह में वन भूमि पर अवैध कब्जे का मामला, जमाबंदी रद्द करने का निर्देश, मुखिया ने की कार्रवाई की मांग
बेंगाबाद अंचल के माधवाडीह मुखिया शब्बीर अंसारी ने अंचल अधिकारी को पत्र लिख कर वन भूमि पर कब्जे से मुक्त कराने की मांग की है। गुरुवार को 1 बजे मुखिया ने इसकी जानकारी दी। बताया गया कि वन भूमि पर अवैध कब्जा के बाद मुखिया शब्बीर अंसारी के लिखे पत्र पर बेंगाबाद अंचल अधिकारी ने LRDC को पत्र लिखा है। जिसके जरिए कई प्लॉट की जमाबंदी को रद्द करने की मांग की गई है।