आगरा: थाना हरीपर्वत पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोपी को किया गिरफ़्तार, दूसरे के फ्लैट को अपना बताकर लोन की रकम हड़पने का था आरोप
Agra, Agra | Feb 21, 2024 आगरा की थाना हरीपर्वत पुलिस ने एक धोखाधड़ी के आरोपी को गिरफ़्तार किया हैं। आरोपी का नाम अरविंद राणा है जिसने दूसरे के फ्लैट को अपना बताकर बैंक से मिली लोन की रकम हड़प ली थी। जिसके ख़िलाफ़ साल 2019 में धोखाधड़ी की धाराओं में मुक़दमा दर्ज कराया गया था। पुलिस को काफी समय से अरविंद राणा की तलाश थी, जिसे कमला नगर स्थित आरोपी के घर के पास से गिरफ्तार किया गया है।