आगरा: शिल्पग्राम स्थित ताज महोत्सव में बॉलीवुड गायिका मधुश्री भट्टाचार्य ने दी प्रस्तुति,हिट्स गानों पर जमकर झूमे श्रोतागण
Agra, Agra | Feb 20, 2024 आगरा में लगने वाले दस दिवसीय ताज महोत्सव में सोमवार देर रात बॉलीवुड की प्लेबैक सिंगर मधुश्री भट्टाचार्य ने अपनी प्रस्तुति दी। उन्होंने कल हो न हो मूवी का सबसे हिट्स गाना "माही वे" गाकर लोगो को झूमने पर मजबूर कर दिया। मधुश्री भट्टाचार्य ने जोधा-अकबर,बाहुबली-2 के भी गाने प्रस्तुत किए। जिस पर श्रोतागणों ने जमकर तालियां बजायी।