आगरा: पुलिस लाइन स्थित सभागार में आयोजित हुई प्रेसवार्ता,जानकारी देते पुलिस कमिश्नर जे रविंदर गौड़
Agra, Agra | Feb 20, 2024 आगरा पुलिस कमिश्नरेट पुलिस ने सत्यापन और शिकायतों का निस्तारण करने के लिए नई योजना लागू की हैं। मंगलवार दोपहर को पुलिस लाइन स्थित सभागार में पुलिस कमिश्नर जे रविंदर गौड़ ने मीडिया को बताया कि 15 दिन में पासपोर्ट,10 दिन में पुलिस वेरिफिकेशन और शिकायतों का निस्तारण 24 घंटे के अंदर करने की योजना बनाई गई हैं। जिसे लागू कर दिया गया हैं।