आगरा: नमक की मंडी में चांदी गलाते समय फर्निश के टूट जाने से दो लोगों की हुई मौत, एक व्यक्ति हुआ घायल
Agra, Agra | Feb 20, 2024 थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नमक की मंडी बाजार में मंगलवार देर शाम एक बड़ा हादसा हो गया। जिसमें चांदी गलाते समय फर्निश के टूट जाने से 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस द्वारा तीनों घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने 2 को मृत घोषित कर दिया।