गुना जिले में बमोरी इलाके के ग्राम पंचायत मुरादपुर बरोदिया कला में प्रशासन ने मोबाइल कोर्ट के माध्यम से अवैध अतिक्रमण हटाया। तहसीलदार देवदत्त गोलिया ने 15 नवंबर को बताया, सड़क किनारे शासकीय लगभग 5 बीघा भूमि पर तार फेंसिंग और मालवा घुरा डालकर अतिक्रमण किया। मौके पर पुलिस प्रशासन राजस्व विभाग ने अतिक्रमण हटाकर पंचायत सचिव को पुनः अतिक्रमण रोकने निर्देश दिए।