धमदाहा: बड़ी मशीन हटाकर पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड से चल रहा कारोबार, कार्रवाई ठंडी पड़ने से उठे सवाल
धमदाहा :- भवानीपुर बाजार में अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों का कारोबार अब नए तरीके से संचालित होने लगा है। प्रशासनिक कार्रवाई की आशंका के बीच कई संचालकों ने अपने संस्थानों से बड़ी अल्ट्रासाउंड मशीनें हटाकर अब पोर्टेबल मशीनों के जरिए जांच का काम शुरू कर दिया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इन मशीनों से न तो जांच रिपोर्ट सही आती है और न ही स्पष्ट तस्वीर निकलती है,