सैदपुर: CBSE बोर्ड में GB इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं परीक्षा में शत प्रतिशत रिजल्ट, मेधावियों का हुआ सम्मान
सीबीएसई की कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में डहरा कलां स्थित जीबी इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने इस वर्ष ऐतिहासिक सफलता हासिल करते हुए 100 प्रतिशत परिणाम दर्ज किया। विद्यालय परिसर में इस उपलब्धि पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को माल्यार्पण कर ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।