कायमगंज: कायमगंज कोतवाली के एक गांव निवासी किशोरी का 17 घंटे बाद हुआ अंतिम संस्कार, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े परिजन
कायमगंज कोतवाली के एक गांव में 14 वर्षीय किशोरी फांसी के फंदे पर शनिवार को लटकी मिली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लगभग 17 घंटे बाद परिजनों ने पुलिस आश्वासन पर शव उठाया और पहले आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग पर परिजन अड़े रहे। पिता की तहरीर पर मुख्य आरोपी विकास सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। विनोद कुमार शुक्ला ने मामले की पुष्टि की है।