पटना ग्रामीण: गर्दनीबाग में BPSC अभ्यर्थियों का धरना, खान सर और गुरु रहमान सर भी पहुंचे
BPSC 70वीं प्रारंभिक परीक्षा रद्द कर री एग्जाम की मांग को लेकर 18 दिसंबर से ही अभ्यार्थी प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं आयोग के द्वारा बीपीएससी मेंस की डेट भी जारी कर दी गई है। जिसके बाद बुधवार शाम करीब 5:00 बजे भारी संख्या में BPSC अभ्यर्थी गर्दनीबाग धरना स्थल पर पहुंचे। मौके पर प्रसिद्ध शिक्षक खान सर और गुरु रहमान सर भी पहुंचे।