पिंड्रा: सिंधोरा में ब्लैकमेलिंग से परेशान विवाहिता ने खाया जहर, आत्महत्या के लिए उकसाने के प्रयास में आरोपी गिरफ्तार
वाराणसी में एक विवाहिता को ब्लैकमेल कर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया। सिंधोरा थाना क्षेत्र की पुलिस ने यह कार्यवाही की है पुलिस के अनुसार आरोपी विवाहिता का पूर्व प्रेमी था और निजी फोटो वीडियो के जरिए उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। मृतका की शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।