नौगढ़: देवखत में भाजपा मंडल की सांगठनिक बैठक सम्पन्न, संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन
नौगढ़ तहसील क्षेत्र के देवखत स्थित अदिति भवन में रविवार शाम 05 बजे भाजपा नौगढ़ मंडल की सांगठनिक बैठक मंडल अध्यक्ष सर्वजीत सिंह खरवार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व महिला मोर्चा प्रतिनिधियों ने संगठन मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा की।