अतर्रा: तथागत के पास बाइक और कार की आमने-सामने भिड़ंत, बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हुआ
Atarra, Banda | May 2, 2026 कोतवाली क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, नरैनी थाना क्षेत्र के कलहरा गांव निवासी आनंद बाबू पुत्र रामनाथ बाइक से बांदा से अपनी मौसी के यहां से लौटकर अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह तथागत ज्ञानस्थली के पास पहुंचा, सामने से आ रही एक चार पहिया की टक्कर से बाइक चालक गिरकर घायल हो गया