फरीदपुर: तेज रफ्तार का कहर: पीछे से टक्कर मारने के बाद दो कारें 55 फीट गहरी खाई में गिरी, व्यापारी की मौत, तीन घायल
फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में शाहजहांपुर के व्यापारी शिवओम गुप्ता की मौत हो गई, जबकि उनके परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों कारें करीब 55 फीट गहरी खाई में जा गिरीं।मृतक के बेटे आकाश दीप गुप्ता ने बताया कि उनका परिवार श