बिंदकी: बिंदकी में महिला व्यापार मंडल द्वारा आयोजित 15 दिवसीय शैक्षणिक शिविर का हवन पूजन और दीप प्रज्वलन करके हुआ शुभारंभ
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के मोहल्ला लंका रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल कंछल गुट महिला इकाई नगर बिंदकी द्वारा आयोजित 15 दिवसीय ग्रीष्मकालीन शैक्षणिक शिविर का शुभारंभ शुक्रवार की शाम लगभग 5:00 बजे से हवन पूजन तथा दीप प्रज्वलन करके किया गया। शिविर में बच्चों का स्किल डेवलपमेंट किया जाएगा।