हुज़ूर: ज़िले में रिमझिम बारिश के बीच हुई ईद की नमाज, देश -दुनिया में अमन के लिए मांगी गई दुआ
Huzur, Bhopal | Jun 17, 2024 आज देशभर में ईद उल-अजहा का त्योहार मनाया रहा है। भोपाल में प्रमुख मस्जिदों में रिमझिम बारिश के बीच नमाज अदा की गई। नमाज के बाद देश-दुनिया में अमन के लिए दुआ की गई । इसके साथ ही ताजुल मसाजिद में फिलिस्तीन और गाजा में शांति के लिए दुआ की गई। इसके बाद शहर काजी और मस्जिदों के इमामों ने खुतबा (उपदेश)दिए।