मुरैना नगर: मनरेगा के तहत वित्तीय अनियमितता पाए जाने पर ग्राम पंचायत गुढ़ा आसन के सचिव को सीईओ ने तत्काल प्रभाव से किया निलंबित
मनरेगा के तहत वित्तीय अनियमितता पाए जाने पर ग्राम पंचायत गुढ़ा आसन, जनपद पंचायत जौरा के सचिव रामप्रकाश जाटव को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया हैं।मुरैना जिले से प्रशासनिक कार्रवाई की बड़ी खबर सामने आई है। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना यानी मनरेगा के तहत वित्तीय अनियमितता पाई जाने पर जिला पंचायत सीईओ द्वारा कार्रवाई की गई है।