पूरनपुर: मुरादपुर माती में दबंग हिस्ट्रीशीटर ने रास्ते पर अवैध कब्जा कर पहले बनाई दीवार अब डाल दी झोपड़ी, ग्रामीण परेशान
सेहरामऊ थाना क्षेत्र के गांव मुरादपुर माती निवासी बहारअली ने 21 जनवरी को रास्ते पर अवैध कब्जा करके दीवार उठा दी थी। लोगों के द्वारा पुलिस और एसडीएम से इसकी शिकायत की गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने अवैध निर्माण को रुकवा दिया था। वहीं तहसील प्रशासन के द्वारा दबंग शख्स को अतिक्रमण हटाने की चेतावनी भी दी गई थी, लेकिन दबंग ने आज अतिक्रमण हटाने की बजाए झोपड़ी डाल दी।