चूरू: एनएच 52 ढाढ़र टोल के पास दो कारों की भिड़ंत, सालासर बालाजी के दर्शन कर लौट रहे यूपी के दो श्रद्धालु हुए घायल
Churu, Churu | Oct 23, 2024 चूरू के एनएच 52 ढाढ़र टोल के पास दो कारों की भिड़ंत में सालासर बालाजी के दर्शन कर उतरप्रदेश लौट रहे 2 श्रद्धालु घायल हो गए। जिनको ढाढर टोल नाके के एंबूलेंस के द्वारा राजकीय भरतिया अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया गया। जहां मौजूद डाॅक्टर व नर्सिंग स्टाफ ने घायलों का ईलाज किया।