चूरू: कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट के पास सहित शहर में की जा रही वॉल पेंटिंग का किया अवलोकन, मनमोहक चित्रकारी की सराहना की
Churu, Churu | Oct 23, 2024 चूरू जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने बुधवार शाम करीब 5 बजे चूरू नगरपरिषद द्वारा शहर में आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में कलाकारों द्वारा की जा रही पेंटिंग्स का अवलोकन किया और नगरपरिषद के इस नवाचार की सराहना की। उन्होंने कहा कि चूरू की दीवारों पर बनाए गए स्वच्छता के मांडणे मन को छू रहे हैं। इस प्रकार के नवाचारों से कलाकारों को भी प्रोत्साहन मिलता है।