सिमडेगा: शराब के नशे में बेटे ने पिता की हत्या की, आरोपी गिरफ्तार
सिमडेगा के पाकरटांड़ थाना क्षेत्र के केऊंदडीह में नशे में हुए विवाद में बेटे ने कुल्हाड़ी से अपने पिता की हत्या कर दी।गुरुवार दोपहर 1 बजे एसडीपीओ बैजू उरांव ने बताया कि दोनों साथ में शराब पी रहे थे, तभी झगड़ा बढ़ गया। आरोपी विनोद केरकेट्टा ने पिता पर वार कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।